

Hills Headline!!

हल्द्वानी!!
नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर की प्रवक्ता श्रीमती इन्द्रा तिवारी इन्दु को भारतीय कवि संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारिणी में सदस्य के रूप मे स्थान दिया गया है। गदरपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में अनिरुद्ध काव्य धारा के तत्वाधान में संपन्न हुए चुनावों में गठित संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के के अध्यक्ष मैनपुरी के विनोद राजयोगी, शिकोहाबाद के वरिष्ठ साहित्यकार प्रशांत उपाध्याय को महासचिव , फिरोजाबाद के संजीव तपन को कोषाध्यक्ष चुना गया। इससे पूर्व श्रीमती इन्द्रा तिवारी विभिन्न संस्थाओं द्वारा राष्ट्रीय,अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित हो चुकी हैं। भारतीय कवि संगठन द्वारा दिये गये इस जिम्मेदारी तथा काव्य साधक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर विद्यालय प्रबन्धक विवेक कश्यप, प्रधानाचार्य खीम सिंह बिष्ट तथा समस्त विद्यालय स्टाफ द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गई हैं।




