

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में साक्षी धोनी ने इंटरनेट में ऐसे लगाई आग,लोग बोले दिल जीत लिया !

Hills Headline!!
गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ। इस मौके पर पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी भी पहुंचे। साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अनंत और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें साक्षी पहाड़ी पिछौड़ा ओढ़े नजर आ रही हैं। साथ ही गले में गोलबंद भी पहना है।
साक्षी ने इस मौके पर उत्तराखंड की संस्कृति की पहचान रंगीली पिछौड़ा ओढ़कर प्री वेडिंग में चार चांद लगा दिए। साक्षी ने पिछौड़ा को ओढ़कर कुमाऊं की इस खास पहचान को देश और दुनिया में पहुंचा दिया है। इस वीडियो में लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं एक यूजर ने लिखा ने लिखा गोलबंद व पिछोड़ी ने दिल जीत लिया!
बता दें कि, साक्षी रावत उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। साक्षी का विवाह चार जुलाई 2010 को पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोना के साथ हुआ था। जबकि, महेंद्र सिंह धोनी का पैतृक गांव भी उत्तराखंड में ही है। एमएस धोनी अल्मोड़ा के ल्वाली गांव के रहने वाले है।
बता दें कि कुछ महीने पहले धोनी अपने पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव ल्वाली आए हुए थे .अपनी सादगी ने धोनी ने प्रमाण दिया की उन्हें पहाड़ की संस्कृति से कितना लगाव है !
आप भी देखिए विडियो!!





