
https://youtube.com/@hillsheadline9979

Hills Headline!!

देहरादून, उत्तराखंड!!
राजधानी देहरादून के ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में सत्ता दल बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई है जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संग बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा भी शामिल हुई हैं। वहीं बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मिलकर महेंद्र भट्ट और दुष्यंत गौतम द्वारा भाजपा की विशेष प्रदर्शनी का संयुक्त उदघाटन किया गया। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए और भाजपा की सरकार केंद्र में बनी है। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन के होने वाले कार्यक्रमों की योजनाओं पर आज चर्चा होगी।





