

विजिलेंस ने हरिद्वार जनपद में संग्रह अमीन को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया

Hills Headline||
हरिद्वार!!
उत्तराखंड में भ्रष्टाचारियों में अब भ्रष्टाचारियों की खैर नही जनवरी माह में रिकॉर्ड 6 ट्रैप के बाद विजिलेंस ने फरवरी माह में भी दो रिश्वतखोरों की गिरफ्तारी कर भ्रष्टाचार पर प्रहार किया है। इससे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की परिकल्पना साकार होती दिख रही है। विजिलेंस ने आरसी(राजस्व वसूली ) का डर दिखाकर 10 हजार रिश्वतखोरी में संग्राह अमीन और अनुसेवक को गिरफ्तार किया है।

एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि विजिलेंस को मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड एप पर लगातार शिकायत मिल रही है। इस साल यह 7 वां ट्रैप है। अब तक 9 भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। इनमें जनवरी माह में 7 और फरवरी माह में 2 गिरफ्तार कर दिए हैं। अभी कई विजिलेंस की रडार पर हैं। पढ़िए विजिलेंस की कार्रवाई






