उत्तराखंडसमाचार

अल्मोड़ा:- दुष्कर्म का आरोप में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गिरफ्तार

https://youtube.com/@hillsheadline9979

अल्मोड़ा:- दुष्कर्म का आरोप में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गिरफ्तार


Hills Headline||

अल्मोड़ा,उत्तराखंड!


अल्मोड़ा। युवती से दुष्कर्म के आरोपी एसएसजे परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 02 महीने पहले उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वह तब से फरार चल रहा था।
बता दें कि 24 नवंबर 2023 को दी गई तहरीर में युवती का कहना था पंकज ने झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामला खुलने के बाद पंकज फरार हो गया जिसकी खोज में पुलिस जुटी थी। शुक्रवार को उसे जीआर गेट अल्मोड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

NSUI से भी निष्कासित किया गया

पंकज कार्की एनएसयूआई का सक्रिय कार्यकर्ता था। मामला सामने आने के बाद एबीवीपी मुखर हो गई थी। एनएसयूआई का पुतला जलाया गया था। बढ़ते दबाव को देखते हुए एनएनयूआई ने उसे संगठन से निष्कासित कर दिया था।

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button