उत्तराखंडसमाचार

दुःखद :- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, सात लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

Hills Headline


नैनीताल

नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में सात लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है।


नैनीताल में खाई में गिरी बाइक और वाहन
नैनीताल में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर एक टैक्सी वाहन के खाई में गिर गया। इस हादसे में कई लोगों की मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक बाइक और वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। जिस से वाहन और बाइक दोनों अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। वाहन में कितनमे लोग सवार थे इस बात की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में तीन महिलाओं, एक बच्चे और तीन पुरुषों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी मौतों की पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि सड़क सही ना होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गए।

मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को बाहर निकाला जा रहा है। मौके से एक ऑडियो सामने आया है जिसमें एक युवक घटना पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग कर रहा है। लोग मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं।

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button