Hills Headline

Big News || यहां संदिग्ध हालातों में विवाहिता की हुई मौत,परिवार में हड़कंप मचा!

Hills Headline||


!!रोहित भट्ट !!

चंपावत!


चंपावत जिले के दुधौरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। विवाहिता की मौत से परिवार में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि चंपावत में जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर स्थित दुधौरी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। विवाहिता की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतका ने जहर खाकर अपनी जान दी है।

जानकारी के अनुसार विवाहिता की मौत की खबर से परिजनों में हड़कंप मच गया है। मायके वालों ने मृतका के पति पर परेशान करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि उसका पति आए दिन उसे परेशान करता था।

लेकिन मृतका के मायके वालों ने अब तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक माया देवी (20) पत्नी संजय आर्या की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका का एक साल पहले प्रेम विवाह हुआ था।

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button