उत्तराखंडसमाचार

पहाड़ों में थम नही रहा है गुलदार का आतंक , अब यहाँ बनाया महिला को निवाला , मौके पर ही मौत, गांव में दहशत !!

Hills Headline


पहाड़ों में गुलदार का आंतक जारी है। कुमांऊ से लेकर गढ़वाल तक गुलदार ने अपना आंतक मचा रखा है। अब खबर उत्तरकाशी से है। जहां बड़ी मणी गांव के पास जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना डाला। हमले की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्य करती थी।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को विकासखंड के बड़ी मणी गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी सुंदर लाल उम्र 32 साल गांव के पास घास काटने गई थी। तभी अचानक उसपर गुलदार ने हमला कर दिया। उसके साथ गई महिलाओं ने शोर मचाया तो गुलदार महिला का शव छोड़कर भाग गया। घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत है। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।


Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button