उत्तराखंडराजनिति

अल्मोड़ा में भाजपा ने किया 12 मंडल अध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत,सांसद अजय टम्टा समेत कई नेता रहे से शामिल !

अल्मोड़ा :- आज अल्मोड़ा में भाजपा ने अपने नवमनोनीत मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में हुए स्वागत समारोह में सभी 12 मंडलों से मंडल अध्यक्षों का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, सांसद अजय टम्टा, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल सहित बीजेपी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी कार्यालय में सभी मंडल अध्यक्षों का जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को फूल मालाएं पहनाई। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने सभी मंडल अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं दी। बीजेपी जिलाध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्षों को मंडल कार्यकारिणी गठित कर अपनी मजबूत टीम बनाने के दिशा-निर्देश दिये। बहुगुणा ने कहा कि आज स्वागत कार्यक्रम में सभी 12 मंडलों के अध्यक्ष पहुंचे है। कार्यक्रम में अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा सहित सभी पूर्व अध्यक्ष आमंत्रित किये गये हैं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं और मंडल प्रभारियों के साथ बैठक कर मजबूत टीम बनाने के निर्देश दिये। स्वागत कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने सभी मंडल अध्यक्षों को बूथ और शाक्ति केन्द्रों को मजबूत करने के दिशा-निर्देश दिये। वहीं सांसद अजय टम्टा ने कहा भारतीय जनता पार्टी राजनैतिक पार्टी है। पार्टी हमेशा चुनावी मोड में रहती है। स्वागत कार्यक्रम में सभी 12 मंडलों से मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। मजखाली मंडल अध्यक्ष भूपाल परिहार, सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष लीला बोरा, स्वाहीदेवी मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र चिलवाल, ताकुला मंडल अध्यक्ष प्रदीप नगरकोटी, अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल, अल्मोड़ा नगर मंडल अमित शाह, हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, भैंसियाछाना मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह रावत, जागेश्वर मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद, दन्या मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला, जैंती भनोली मंडल अध्यक्ष कुन्दन नगरकोटी, लमगड़ा मंडल अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट का पार्टी कार्यालय में सम्मान कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह पिलख्वाल, राजीव गुरूरानी का भी फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
बैठक में रमेश बहुगुणा, अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष चंदन सिंह मेहरा, अरविंद बिष्ट, गोविंद पिलख्वाल, ललित लटवाल, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, मीना भैसोड़ा, बीना नयाल, आनंद डंगवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, मंत्री संजय डालाकोटी, देवाशीष नेगी, महेश बिष्ट, वंदना आर्य, गोपाल सिंह बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, जगत भटृ, पूर्व नगर महामंत्री मनोज जोशी, अजय वर्मा, प्रेमा बिष्ट, रविंद्र खोलिया, अर्जुन लटवाल, लीला बोरा, चंदन बहुगुणा, हिमाल शर्मा, रेखा आर्य, पंकज जोशी,ललित जोशी ,रमेश लाल,मुकुल कुमार, आशीष कुमार, रमेश बोरा, विनोद लटवाल, अर्जुन बिष्ट गोविंद मटेला, अजय वर्मा नरेंद्र सिंह बिष्ट समेत सभी मंडलो के प्रभारी व कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button