

उत्तराखंड में मदरसों के संचालन को बाहर से फंडिंग! अब होगी जांच, सीएम धामी ने दिए निर्देश
Hills headline
देहरादून, उत्तराखंड!!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में अवैध रूप से चल रहे मदरसों की जांच के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में पुलिस तो इसकी जांच करेगी ही, साथ ही सभी जिलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति बनाई जाएगी, जो विभिन्न विभागों के समन्वय के साथ मदरसों की जांच के अभियान को संचालित करेगी। यह समिति एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।
प्रदेश में संचालित होने वाले सभी मदरसों का मदरसा बोर्ड में पंजीकृत होना जरूरी है। इस समय मदरसा बोर्ड के अंतर्गत 415 मदरसे संचालित हो रहे हैं। यहां 40 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश में बड़ी संख्या में अपंजीकृत मदरसों के संचालित होने की शिकायतें आ रही हैं।

मदरसों के संचालन को बाहर से फंडिंग
प्रदेश में संचालित होने वाले सभी मदरसों का मदरसा बोर्ड में पंजीकृत होना जरूरी है। इस समय मदरसा बोर्ड के अंतर्गत 415 मदरसे संचालित हो रहे हैं। यहां 40 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश में बड़ी संख्या में अपंजीकृत मदरसों के संचालित होने की शिकायतें आ रही हैं।
पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न मदरसों में गतिविधियां चलने की शिकायतें आई हैं। ऐसे में जो मदरसे पंजीकृत नहीं हैं और अवैध रूप से चल रहे हैं, उनकी गहनता से जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पुलिस इसकी विस्तृत जांच करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने इसके साथ ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति बनाने के भी निर्देश दिए हैं। यह समिति विभिन्न विभागों के समन्वय के साथ इन मदरसों की जांच कर एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।
भाजपा नेता विकास शर्मा ने चुनाव की तैयारियों को लेकर संजय नगर और रविन्द्र नगर में बनाई रणनीति





