उत्तराखंडसमाचार

मुख्यमंत्री धामी ने सितारगंज दुर्घटना को लिया संज्ञान में,जताया दुःख , मुआवजे का किया ऐलान !

https://youtube.com/@hillsheadline9979

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयागांव भट्टे (सितारगंज) में वेदराम स्कूल, किच्छा की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार को दो लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही सभी घायलों का सरकार की ओर से निशुल्क इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच कें भी निर्देश दिये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में 2 लोगों के निधन एवं कई छात्राओं के घायल होने की सूचना मिली है। प्रशासन द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


हमसे व्हट्सएप में जुड़ें

▪️अपनी खबर हमें हमारे व्हट्सएप नम्बर 7500773780 पर भेजें
▪️हमारी हर खबर अपने व्हट्सएप ग्रुप में पाने के लिये हमारे व्हट्सएप नम्बर को अपने व्हट्सएप ग्रुप में जोड़ें या फिर हमें इनविटेशन लिंक भेजें !


https://chat.whatsapp.com/F5IbqpATGd4D6QOlREEWsT

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button