
https://youtube.com/@hillsheadline9979

उत्तराखंड- इस तारीख को शासन ने घोषित किया दीपावली का सार्वजनिक अवकाश
Hills Headline!!
उत्तराखंड
उत्तराखंड में राज्य सरकार द्वारा दीपावली पर्व के मौके पर 31 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है इसके आदेश आज शासन द्वारा जारी किए गए हैं।
उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने विषयक अधिसूचना संख्या-1881/xxxi (15) G/23-74 (सा०) / 2016, दिनांक 26 दिसम्बर, 2023 के द्वारा दीपावली पर्व हेतु घोषित सार्वजनिक अवकाश दिनांक 01 नवम्बर, 2024 (शुक्रवार) में संशोधन करते हुए दिनांक 31 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त के अतिरिक्त दिनांक 01 नवम्बर, 2024 को कार्यालय यथावत् खुले रहेंगें।





