उत्तराखंडसमाचार

पिथौरागढ़ :- आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस ने पुन: चलाया 03 दिवस का बृहद सत्यापन अभियान, 124 बाहरी लोगों का किया सत्यापन, 10 भवन स्वामियों का किया चालान।

https://youtube.com/@hillsheadline9979

आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस ने पुन: चलाया 03 दिवस का बृहद सत्यापन अभियान, 124 बाहरी लोगों का किया सत्यापन, 10 भवन स्वामियों का किया चालान।


Hills Headline||

पिथौरागढ़ ||


पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाने हेतु जनपद में निवासरत मजदूरों/ बाहरी व्यक्तियों/ फड़-फेरी, रेड़ी/ठेले लगाने वाले व्यक्तियों/ किरायेदारों के शत-प्रतिशत सत्यापन किये जाने हेतु 03 दिवस का सघन अभियान चलाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिस क्रम में आज दिनांक- 06.02.2024 को अभियान के प्रथम दिवस प्रात: 11:00 बजे तक जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों तथा सत्यापन हेतु गठित टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत विशेष सत्यापन अभियान चलाते हुए कुल- 124 मजदूरों/ रेड़ी-ठेले वालों/ किरायेदारों/ बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा बिना सत्यापन के बाहरी व्यक्तियों को किराये पर रखने वाले 10 भवन स्वामियों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्यवाही की गई।
उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button