

हल्द्वानी:- प्रेमचन्द्र अग्रवाल की बर्खास्तगी के लिए उक्रांद नेताओं ने किया अनोखा प्रदर्शन!
Hills Headline!!
हल्द्वानी,नैनीताल!!
आज दिनांक 6 मार्च को उत्तराखंड क्रांति दल ने गार्गी नदी रानीबाग में उत्तराखंड के गालीबाज़ मंत्री *प्रेमचन्द्र अग्रवाल* के बर्खास्त की प्रार्थना गंगा मैया व ३३ कोटि देवी देवताओं से आवाहन किया ,कि गालीबाज़ मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए
,जब सरकार के द्वारा उत्तराखंडी समाज को न्याय नहीं मिला इसीलिए हम *गंगा माता* आपकी शरण में न्याय के लिए आ रखे है ,जिसको कही न्याय नहीं मिलता उसको हमारे *देवी देवता और माँ गंगा मैया* न्याय दिलाते है
न्याय की प्रार्थना हेतु केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल , पार्षद रवि वाल्मीकि यूकेडी नेता ,नगर अध्यक्ष हरीश जोशी, छात्र नेता करन जोशी ,नमन नगदली ,अमन बिष्ट ,सोनू जोशी , पीयूष राठौर ,जैकिशन सिंह ,प्रियांशु ,राहुल रहे।




