देश-विदेशसमाचार

बड़ी खबर:- पूर्व राज्यपाल का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने दुख जताया!

https://youtube.com/@hillsheadline9979

बड़ी खबर:- पूर्व राज्यपाल का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने दुख जताया!


Hills Headline!!

नई दिल्ली!!


Aziz Qureshi Death: उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी का शुक्रवार को 83 साल की उम्र में निधन हो गया। कुरैशी लंबे समय से बीमार थे। कुरैशी पहले दिल्ली में भर्ती थे। कुछ दिन पहले वह मध्य प्रदेश के भोपाल आ गए। यहां निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके भतीजे सुफियान अली ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि शुक्रवार सुबह 11ः00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें भोपाल टॉकीज के पीछे कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

आपको बता दें कि अजीज कुरैशी ने उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड और मिजोरम में राज्यपाल की कमान संभाली थी। कुरैशी पहली बार 1972 में मध्य प्रदेश की सीहोर सीट से विधायक चुने गए थे और 1984 में सतना से लोकसभा सदस्य बने। क़ुरैशी अविवाहित थे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीबी रहे कुरैशी ने कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया है।

बता दें कि कुरैशी का जन्म 24 अप्रैल, 1941 को भोपाल में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा आगरा और भोपाल से ग्रहण की। वह पार्टी नेतृत्व के सामने मुखरता से अपनी आवाज उठाते थे। 24 जनवरी, 2020 को मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार में कुरैशी को मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी का अध्यक्ष बनाया गया था। वह भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के संस्थापक सदस्य भी रहे थे। बीमार होने के बाद भी कुरैशी काफी सक्रिय थे। वह मुस्लिम नेताओं का बड़ा चेहरा माने जाते थे।

वहीं उनके निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने भी दुःख जताया !

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button