उत्तराखंडदेश-विदेशसमाचार

बड़ी खबर:- लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा को झटका, एक और सांसद का हुआ निधन

बड़ी खबर:- लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा को झटका, एक और सांसद का हुआ निधन


Hills Headline।

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा के एक और सांसद का निधन हो गया है। दरअसल, चामराजनगर से भाजपा सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद का रविवार की रात बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, श्रीनिवास प्रसाद पिछले 4 दिनों से आईसीयू में थे। बता दें कि बीते दिनों हाथरस से भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का भी निधन हो गया था।


कैसे हुआ निधन?

चामराजनगर सीट से 76 वर्ष की आयु के भाजपा सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद की तबीयत बिगड़ गई थी और वह बीते 4 दिनों से बेंगलुरु के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे। जानकारी के मुताबिक, उनका निधन मल्टी-ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुआ है। वी श्रीनिवास चामराजनगर से 5 बार सांसद और नंजनगुड से 2 बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने हाल ही में राजनीति से संन्यास लेने का भी ऐलान किया था।

बता दें कि बीते 24 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की हाथरस लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद राजवीर दिलेर का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था और इस बार अनूप प्रधान को मैदान में उतारा है। सीएम योगी समेत पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था।

और बीते दिनों यूपी के मुरादाबाद से BJP के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गौरतलब है कि मुरादाबाद में शुक्रवार (19 अप्रैल) को ही लोकसभा चुनावों के लिए वोटिंग हुई थी। बीमारी के चलते चुनाव के दौरान भी सर्वेश सिंह प्रचार से दूर रहे थे। कुंवर सर्वेश सिंह 4 बार विधायक और एक बार सांसद रहे थे। अगर वह चुनाव जीतते हैं तो इस सीट पर फिर से वोटिंग कराई जाएगी।

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button