उत्तराखंडसमाचार

उक्रांद कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय अध्यक्ष कठैत का भव्य स्वागत किया,शीघ्र 95 ब्लॉकों में संगठन को मजबूत किया जायेगा!

Hills Headline||


हल्द्वानी !!

हल्द्वानी आज उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष श्री पूरण सिंह कठैत का हल्द्वानी में हुआ जोरदार स्वागत उक्रांद अध्यक्ष को ब्लॉक चौराहे (हल्द्वानी )से कुसुमखेड़ा -पीलीकोठी- होते हुए मुखानी -जिला कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया . स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश चन्द्र भट्ट के द्वारा हुई . इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल को 95 ब्लॉकों में मजबूत किया जाएगा सेक्टर प्रभारियों का गठन किया जा रहा है -उन्होंने कहा कि ऊर्जा प्रदेश होने के बाद भी यहां बिजली फ्री नहीं है जबकि पंजाब जैसे राज्यों में किसानों के लिए बिजली फ्री की सुविधा उपलब्ध है!
कार्यक्रम में सफल मंच का संचालन काजल खत्री ने किया
कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल केंद्रीय कार्यालय प्रभारी सुनील ध्यानी हल्द्वानी नगर अध्यक्ष हरीश जोशी ,केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह सांगोला एसएस नेगी, विजय ध्यानी , मोहम्मद इरफ़ान ,महेंद्र सिंह रावत , स्टूडेंट फेडरेशन के कुमाऊं प्रभारी देवेश सेन ,मनीष आर्य ,देवी शर्मा ,गंगा देवी ,दिनेश नौटियाल, कंचन जोशी, करण जोशी , शुभंकर उनियाल ,मतवार सिंह रावत ,आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित है!


Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button