देश-विदेशसमाचार

दुखद:- नही रहे कांग्रेस के ये दिग्गज नेता व मुख्य चुनाव आयुक्त,कांग्रेस नेताओं ने दुख व्यक्त किया!!

Hills Headline||


कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त मनोहर सिंह गिल का निधन, कल दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और दिग्गज कांग्रेस नेता मनोहर सिंह गिल का कल रविवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज सोमवार को दिल्ली में किया जाएगा। पद्म विभूषण से सम्मानित गिल ने साउथ दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली है।
86 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर सिंह गिल के निधन की खबर सामने आते ही कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों ने शोक जाहिर किया है। गिल 2004-16 तक पंजाब से राज्यसभा सांसद रहे हैं।


बता दें कि मनमोहन सरकार के समय में वह खेल मंत्री भी रह चुके हैं। उनका जन्म पंजाब के तरनतारन जिले के अलादीन पुर गांव में हुआ था। पद्म विभूषण से सम्मानित गिल ने 1996 से 2001 तक भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्य किया। वह कांग्रेस सरकार में यूथ अफेयर और खेल मंत्री भी रहे। इसके अलावा उन्होंने स्टेटिस्टिक्स और प्रोग्राम इम्प्लिमेन्टेशन मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाली। पंजाब कैडर के पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी गिल 2004 में कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा के लिए चुने गए थे। 1980 के दशक में पंजाब के कृषि सचिव के रूप में कार्य करने के बाद उन्होंने ‘एन इंडियन सक्सेस स्टोरी: एग्रीकल्चर एंड कोऑपरेटिव्स’ पर किताब भी लिखी।

लंबे समय से बीमार थे गिल

पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त मनोहर सिंह गिल का रविवार को दक्षिणी दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। उनके करीबी लोगों ने यह जानकारी दी। वह 86 वर्ष के थे। गिल के परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। उन्होंने बताया कि गिल का अंतिम संस्कार सोमवार को यहां किया जाएगा। पूर्व नौकरशाह गिल ने एक युवा अधिकारी के रूप में प्रकाश सिंह बादल के अधीन उस वक्त कार्य किया था, जब शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक पंजाब के मुख्यमंत्री थे। गिल दिसंबर 1996 और जून 2001 के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) रहे थे। एक पूर्व सरकारी अधिकारी ने कहा कि जब टी. एन. शेषन निर्वाचन आयोग के प्रमुख थे, तब गिल और जीवीजी कृष्णमूर्ति को निर्वाचन आयोग का सदस्य बनाया गया था। अधिकारी ने कहा कि उसी समय (शेषन के मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहने के दौरान) निर्वाचन आयोग को तीन सदस्यीय निकाय बनाया गया था। वह शायद राजनीति में आने वाले पहले पूर्व सीईसी थे। गिल कांग्रेस सदस्य के रूप में राज्यसभा पहुंचे थे और 2008 में उन्हें केंद्रीय खेल मंत्री बनाया गया था।

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ से दुख व्यक्त किया गया है

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button