उत्तराखंडसमाचार

नव कुम्भ साहित्य सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बने योगेश बहुगुणा “योगी”

Hills Headline||


भुवन चंद्र जोशी

जैंती/अल्मोड़ा


जैंती के कुटोली गाँव निवासी युवा कवि योगेश बहुगुणा को देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था “नव कुम्भ साहित्य सेवा संस्थान” ने उनके हिन्दी साहित्य के प्रति लगन व कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। योगेश क्षेत्र के एक उभरते हुए कवि हैं जो विभिन्न विधाओं में अपना लेखन कार्य करते हैं। योगेश की रचनाओं को विभिन्न सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर काफ़ी सराहा जाता है।
योगेश अपनी कविताओं के माध्यम से समाज की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डालने का कार्य करते रहते हैं।
हमारे प्रतिनिधि से हुई बातचीत में योगेश ने बताया कि एक साहित्यकार का नैतिक कर्तव्य है कि वह अपनी लेखनी से समाज को जागृत करे। सच्चा साहित्यकार हमेशा सन्देशपरक रचनाएँ लिखता है। योगेश कहते हैं कि मैं हमेशा ऐसी रचनाएं लिखने कि कोशिश करता हूँ जिससे समाज में एक अच्छा सन्देश जाये। योगेश अपनी रचनाओं के माध्यम से सरकार को कटघरे में खड़ा करने से भी नहीं चूकते।
आपको बता दें कि हाल ही में योगेश बहुगुणा को हल्द्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम में स्व. आनंदी देवी साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है तथा 5 नवम्बर को उत्तर प्रदेश के मोहम्मदी में होने वाले समारोह में ‘गोमती रत्न’ सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
नव कुम्भ साहित्य सेवा संस्थान की ओर से मिली जिम्मेदारी के लिए योगेश ने संस्था के संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही, आर पी रघुवंशी, धीरेन्द्र वर्मा धीर, सीमा नयन, ममता राजपूत हीर, ममता सिंह अनिका, दिवाकर सिंह प्रबल, नूतन सिंह कनक, विनय शर्मा दीप, सहित सभी पदाधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि संस्था द्वारा दी गयी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। संस्था तथा हिन्दी की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button