उत्तराखंडसमाचार

यहाँ DIG ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की !!

Hills Headline||


चेन्नई: प्रदेश की राजधानी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल कोयंबटूर के DIG विजय कुमार ने शुक्रवार सुबह खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
न्यूज सूत्रों के अनुसार प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डीआईजी विजय कुमार ने खुद को सर्विस पिस्टल से गोली मार ली, जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि आखिर क्यों विजय कुमार ने खुद को गोली मारी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि विजयकुमार सुबह टहलने गए थे और करीब 6.45 बजे अपने कैंप कार्यालय आए। उन्होंने अपने निजी सुरक्षा अधिकारी से अपनी पिस्तौल सौंपने को कहा, कैंप कार्यालय से बाहर आए और सुबह करीब 6.50 बजे खुद को गोली मार ली। आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। विजयकुमार ने 6 जनवरी 2023 को कोयंबटूर रेंज के DIG के रूप में कार्यभार संभाला था।


Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button