समाचार

दुःखद खबर !! देवभूमि ने खोया वीर जवान , दुर्घटना में हुआ निधन !

बेरीनाग (पिथौरागढ़)। देवभूमि उत्तराखंड के लिये दुःखद खबर खबर आ रही है कि की पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के उडियारी गांव निवासी आईटीबीपी जवान संतोष सिंह महरा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि संतोष 30 वर्ष के थे जानकारी के मुताबिक वह 31 दिसंबर को असोम में वाहन दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनका इलाज मोहनबाड़ी असोम में चल रहा था। 9वीं बटालियन आईटीबीपी में तैनात संतोष सिंह पुत्र गंगा सिंह महरा डिब्रूगढ़ असोम में तैनात थे। 31 दिसंबर को वह वाहन से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक हुई वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चार जनवरी की सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी मनीषा, डेढ़ वर्ष का बेटा, बुजुर्ग माता-पिता और छोटा भाई हैं। निधन की खबर सुनने के बाद से पूरा परिवार बेसुध पड़ा है। जवान की पार्थिव देह आज शुक्रवार को लाई जाएगी। रामगंगा घाट में सैन्य सम्मान के साथ जवान की अंत्येष्टि की जाएगी। जवान के निधन पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, विधायक फकीर राम टम्टा, बिशन सिंह चुफाल, सांसद अजय टम्टा, सहित कई जान प्रतिनिधियों ने शोक जताया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button