उत्तराखंडसमाचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट की !

देहरादून


आजकल पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान महाराष्ट्र के राज्यपाल उत्तराखण्ड दौरे में दिनाँक 18 अक्टूबर को वे पंतनगर विश्वविद्यालय के 112वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के द्वितीय दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि रूप में थे !19 अक्टूबर 2022 को भगत सिंह कोश्यारी ने बुद्धवार को लालपुर स्थित देवस्थली विद्यापीठ शिक्षण संस्थान का भ्रमण किया। संस्थान पहुँचने पर संस्थान के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा महामहिम राज्यपाल का जोरदार स्वागत किया गया। दिनाँक 21 / 10/2022उनका अल्मोड़ा भृमण कार्यक्रम था इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था ! आज उन्होंने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की है ! मुख्यमंत्री धामी खुद उनके आवास पर गए और उन्हें दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी ! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पल को अपने ट्विटर के माध्यम से साझा किया है उन्होंने कहा कि “आज देहरादून में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल आदरणीय श्री @BSKoshyari जी से उनके आवास पर भेंट कर दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।”

आज देहरादून में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल आदरणीय श्री @BSKoshyari जी से उनके आवास पर भेंट कर दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।


https://t.co/EoZGBKkoWD

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button