उत्तराखंडसमाचार

दुखद:- इलाज के लिए दिल्ली जा रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की मौत।

https://youtube.com/@hillsheadline9979

Hills Headline!!

रुद्रपुर (उधमसिंह नगर)

रुद्रपुर में नैनीताल रोड पर अज्ञात वाहन ने दंपति को रौंद दिया।हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।मृतक कलम सिंह दानू पूर्व में प्रधानाचार्य पद से रिटायर्ड हैं।

रुद्रपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। अज्ञात वाहन ने रामपुर रोड पर दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।घटना बुधवार सुबह पांच बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार कलम सिंह दानू ( 67) निवासी जनपद चमोली अपनी पत्नी हीरा देवी के साथ अपनी बेटी के घर प्रीत विहार गए थे। दंपति सुबह बेटी के घर से दिल्ली जाने के लिए निकले थे,दंपति रोडवेज बस पकड़ने के लिए सुबह बेटी के घर से निकले थे। रामपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने दंपति को रौंद दिया।हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कमल दानू अपनी पत्नी की कीमोथेरेपी के लिए दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।


Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button