उत्तराखंडदेश-विदेशसमाचार

यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार 02 की हुई मौत,4 लोग गंभीर रूप से घायल

https://youtube.com/@hillsheadline9979

Hills Headline!!


रुद्रपुर, उधमसिंह नगर ।

हल्द्वानी रोड टांडा जंगल संजय वन के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार में सवार 6 लोग गंभीर रूप से से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों में दो को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने गंभीर घायलों को रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।


हल्द्वानी वैवाहिक कार्यक्रम से लौटते समय हादसा हुआ है। कार के भी परखच्चे उड़ गए। पुलिस के मुताबिक आवास विकास निवासी 32 वर्षीय विनोद तिवारी और 24 वर्षीय शशांक सुयाल अपने चार अन्य दोस्तों के साथ बुधवार को हल्द्वानी एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से वापस लौटते समय टाडा जंगल के संजय वन के समीप कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार के परखच्चे उड़ गए।चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने 108 को इसकी सूचना दी। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने विनोद तिवारी और शशांक को मृत घोषित कर दिया। जबकि चार अन्य घायलों में एक की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अन्य का उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची पंतनगर थाना पुलिस घटना की जानकारी ली और शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी भी पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक मृतकों में चालक भी शामिल हैं। परिवार में कोहराम मच गया।

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button