उत्तराखंडसमाचार

बड़ी खबर:- एम्स ऋषिकेश में पंजीकरण अब सुबह 7 से केवल 10 बजे तक,रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के चलते एम्स प्रशासन ने लिया यह अहम निर्णय।

https://youtube.com/@hillsheadline9979

Hills Headline!!

ऋषिकेश, उत्तराखंड!!


एम्स ऋषिकेश में आने वाले मरीजों के लिए बेहद अहम खबर है।यदि आप एम्स ऋषिकेश में अपने मरीज को दिखाने के लिए ले जा रहे हैं तो पहले यह खबर पढ़ लीजिए। एम्स में मरीजों के पंजीकरण का समय बदल दिया गया है।पंजीकरण अब सुबह 7 से केवल 10 बजे तक होगा।पहले पंजीकरण का समय 11 बजे तक था। रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के चलते एम्स प्रशासन ने यह अहम निर्णय लिया है।

एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि वेस्ट बंगाल में ट्रेनि महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में एम्स के डॉक्टर भी हड़ताल पर हैं। जिसका विपरीत प्रभाव मरीजों पर पड़ रहा है। ओपीडी में ज्यादा से ज्यादा मरीज को देखा जा सके इसके लिए फैकल्टी की टीम को ज्यादा से ज्यादा ओपीडी में रहने के लिए कहा गया है। फिलहाल एम्स के आने वाले मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मरीज के पंजीकरण के टाइम में एक घंटे की कटौती की गई है। पहले मरीजो का पंजीकरण सुबह 7 से 11 तक होता था। अब यह समय बदलकर सुबह 7 से 10 तक कर दिया गया है। अग्रिम आदेशों तक यही समय जारी रहेगा। जैसे ही बेहतर व्यवस्थाएं बनती हैं। इस समय को लेकर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने एम्स आने वाले मरीज और उनके तीमारदारों से सहयोग की अपील की है।

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button