
https://youtube.com/@hillsheadline9979

Hills Headline!!
खटीमा , उत्तराखंड!!
आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उनके चित्र पर माला अर्पण कर उनको याद किया एवं उनकी याद में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में शहीद स्थल के बाहर लोगो को पौधे वितरण किया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर शहीदों की प्रतिमाओं की साफ सफाई भी की एवं शहीदों को भी नमन किया पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई भारतीय जनता पार्टी के मजबूत आधार स्तंभ रहे हैं देश के प्रधानमंत्री रहते परमाणु परीक्षण कर भारत को विश्व में पहचान दिलाने एवं विश्व पटल पर हिंदुस्तान की मजबूत छवि बनाने का श्रेय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी को जाता है उनको याद करते हुए आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शहर में पौधे वितरण का कार्य भी कर रहे हैं आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष जीवन धामी नगर महामंत्री मनोज वाधवा जिला महामंत्री सतीश गोयल किशन सिंह किन्ना भवन भट्ट राहुल सक्सेना भास्कर जोशी राजेश बतला दीपेश तिवारी विश्वनाथ यादव मनीष अंसारी अनमोल सोनकर मनीष राणा कस्तूरबानंद जोशी मेहताब राजा कमल चौहान नीलू गुप्ता सुरेश जीना सतीश भट्ट मेहताब राजा शशांक वर्मा करण यादव सचिन रस्तोगी नवल वाल्मीकि कमल चौहान बबलू विजय सागर रमेश ढींगरा विजय गुप्ता शोभित तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे




