साहित्य सृजन संस्था हल्द्वानी के तत्वावधान में हरेला पर्वऔर मनभावन सावन अभिनन्दन समारोह के अवसर पर काव्य गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।


साहित्य सृजन संस्था हल्द्वानी के तत्वावधान में हरेला पर्वऔर मनभावन सावन अभिनन्दन समारोह के अवसर पर काव्य गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

Hills Headline!!
हल्द्वानी,नैनीताल!!
साहित्य सृजन संस्था हल्द्वानी के तत्वावधान मे आज दिनांक 14 जुलाई 2024 (रविवार) को आर टी ओ रोड गोकुलधाम कालोनी देवी मन्दिर परिसर मे हरेला पर्वऔर मनभावन सावन अभिनन्दन समारोह के अवसर पर काव्य गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थागत तथा क्षेत्र के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कवियों के साथ ही हरगोविंद सुयाल इ कालेज के नव कवि वृन्दों द्वारा सुन्दर रचना पाठ किया गया।
कार्यक्रम की आयोजक संस्था की अध्यक्ष डॉ पुष्पलता जोशी पुष्पांजलि द्वारा सभी का स्वागत अभिनन्दन कर नव कवि वृन्दों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किये गये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंदिर समिति के व्यवस्थापक गिरीश बेलवाल एवं विशिष्ट अतिथि उमेश सुयाल, श्रीमती हंसा जोशी एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी डी एन काण्डपाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर काव्य गोष्ठी का विधिवत शुभारम्भ किया।
शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त डा० प्रदीप उपाध्याय के मनमोहक संचालन में क्षेत्रीय प्रबुद्ध जनों सहित साहित्य सृजन के कविगणों द्वारा हरेला पर्व और मनभावन सावन अभिनन्दन के उपलक्ष्य में प्रवक्ता इन्द्रा तिवारी इन्दु, सुन्दर लाल मदन ,डा भूपेन्द्र, पूरन चन्द्र भट्ट, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बिपिन चन्द्र पाण्डे,भूपाल बिष्ट कलयुगी, अमृता पाण्डे, पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र द्विवेदी, योगेश बहुगुणा योगी, डी एन काण्डपाल,धर्मेन्द्र पाण्डे, मोहन जोशी मोहन्दा, गोविन्द कश्यप,नव छात्र कवियों हर्षित जोशी, निरंजन राउत, दीपक चौहान, गर्वित तिवारी,लता आदि नेसशक्त काव्य पाठ की सुन्दर भावाभिव्यक्ति से सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में मोहन भट्ट, हरीश कनवाल, नवीन बोरा सहित गोपालधाम कालोनी के गणमान्य लोग उपस्थित थे।




