प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की बैठक मे लमगड़ा ईकाई का गठन,हरीश कपकोटी अध्यक्ष घोषित !


प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की बैठक मे लमगड़ा ईकाई का गठन,हरीश कपकोटी अध्यक्ष घोषित !

Hills Headline!!
अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष सुशील साह की अध्यक्षता में रविवार को लमगड़ा व्यापार मंडल की इकाई के गठन को लेकर एक बैठक इंटर कालेज लमगड़ा के प्रांगण में आयोजित की गई। जिसमें सभी व्यापारियों और पूर्व पदाधिकारियों की उपस्थिति में हरीश कपकोटी को सर्व सम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया और महेंद्र सिंह सिजवाली को उपाध्यक्ष, नेहा तिवारी महिला उपाध्यक्ष, हरीश बिष्ट सचिव, देवेंद्र सिंह रोतेला कोषाध्यक्ष, मनोज रावत को उपसचिव और संजय कुमार कनिष्ठ उपसचिव, चंदन नगरकोटी, मीडिया प्रभारी आदि को सभी व्यापारियों की सर्व सम्मति से व्यापारियों का प्रतिनिधि घोषित किया गया और सरक्षक मंडल में भुवन जोशी, मोहन कपकोटी, नंदन कपकोटी, पूरन चंद्र पांडे, नंदन सिंह नैनवाल को शामिल किया गया। बैठक में लमगड़ा क्षेत्र में पेयजल की समस्या को लेकर भी चर्चा की गई। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी ने सभी व्यापारियों को एकजुट होकर व्यापारी हितों में आने वाली समस्याओं से लड़ने के लिए कहा गया। जिलाध्यक्ष सुशील साह द्वारा नव निर्वाचित व्यापार मंडल को शुभकामनाओं के साथ एक जुट होकर समस्याओं के समाधान के लिए कहा। लमगड़ा इकाई के नव निर्वाचित अध्यक्ष हरीश कपकोटी ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी को विश्वास दिलाया कि व्यापारी हित में यह कार्यकारणी हमेशा सबसे आगे खड़ी रहेगी और यह भी कहा की कभी भी किसी को नाराजगी का मौका नहीं देगी। बैठक में व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष बालम सिंह कपकोटी, जिला उपाध्यक्ष पवन साह, राजू बिष्ट आदि व्यापारी उपस्थित थे।




