

अल्मोड़ा:- यहां वनाग्नि से चार लोगों की मौत, चार गंभीर, सीएम ने दुख जताया और आर्थिक सहायता की घोषणा की !!

Hills Headline!!
अल्मोड़ा , उत्तराखंड!!
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में दर्दनाक हादसा हुआ है। अल्मोड़ा जिले के बिनसर में वनाग्नि की चपेट में आने से फॉरेस्ट गार्ड समेत चार लोग जिंदा जल गए। जबकि चार अन्य झुलस गए। जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है।

बिनसर में वनाग्नि से हुई चार मौतों की पुष्टि डीएफओ सिविल सोयम प्रभाग ध्रुव मर्तोलिया ने की है। बताया जा रहा है कि जंगल की आग की चपेट में आने से फारेस्ट गार्ड समेत 4 लोग जिंदा जल गए। चारों की मौत हो चुकी है।
(शुक्रवार,शनिवार एवं रविवार) पढ़िये
जबकि ड्राइवर समेत 4 लोग आग में बुरी तरह झुलस गए है। जिन्हें बेस अस्पताल लाया गया है। आग की चपेट में आने से वन विभाग का बोलेरा वाहन स्वाहा हो गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताते हुए कहा कि

बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आने से 4 वनकर्मियों के निधन का अत्यंत हृदयविदारक समाचार प्राप्त हुआ। इस दुख की घड़ी में हमारी सरकार दिवंगतों के परिजनों के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता हेतु प्रतिबद्ध है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख की अनुग्रह धनराशि देने की घोषणा की है।
घायल वनकर्मियों को तत्काल एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी बेस अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दे दिए हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।



