उत्तराखंडदेश-विदेशसमाचार

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए स्टार प्रचारक दिनेश अग्रवाल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए स्टार प्रचारक दिनेश अग्रवाल


Hills Headline!!

देहरादून।


कल ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले तीन बार के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने आज अब एक कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता हासिल कर ली। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और प्रेमचंद अग्रवाल मौजूद रहे। दूसरी ओर कांग्रेस ने दिनेश अग्रवाल अैर उनके समर्थक नगर निगम के पार्षद राजेश परमार के छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
इस अवसर पर तमाम भाजपा के नेताओं ने दिनेश अग्रवाल का स्वागत किया। अग्रवाल ने सभी बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अदा किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के विकासन्मुखी काम से प्रेरित होकर उन्होंने समर्थकों के साथ बीजेपी को ज्वाइन किया है।
उनके अनुसार वह पार्टी में निष्ठा के साथ उन्हें जो भी काम दिया जाएगा उसको निभाने का काम करेंगे। दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश संगठन ने उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री एवं पीसीसी सदस्य दिनेश अग्रवाल एवं नगर निगम पार्षद राजेश परमार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी के अनुसार दिनेश अग्रवाल एवं राजेश परमार लम्बे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे।

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button