उत्तराखंडसमाचार

हल्दूचौड़:- देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की नव निर्वाचित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ !

https://youtube.com/@hillsheadline9979

हल्दूचौड़:- देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की नव निर्वाचित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ !


Hills Headline||

हल्दूचौड़, हल्द्वानी!!


हल्दूचौड़ में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की नव निर्वाचित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ लेते हुए संगठन व व्यापारी हित के लिए कार्य करने का भरोसा दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डा मोहन बिष्ट, कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डा अनिल डब्बू, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुमका, संगठन के सस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद हल्दूचौड़ के नव निर्वाचित अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, महामंत्री जीवन पांडे, उपाध्यक्ष रोहित जोशी, सचिव राजेश सुयाल, मीडिया प्रभारी संतोष भट्ट, संगठन मंत्री प्रवीन शर्मा, उप सचिव विनीत दुमका हरमोहन सिंह बिष्ट को शपथ दिलाई गई। एवं नव निर्वाचित हेमा जोशी सचिव महिला प्रकोष्ठ की ओर से उनकी बहन हिमानी जोशी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रही अतिथियों व व्यापारियों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए व्यापारी हित में कार्य करने का आहवान किया।
अतिथियों के स्वागत के बाद नव निर्वाचित कार्यकारणी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रत्येक व्यापारी के सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन रिंपी बिष्ट ने किया। इस अवसर पर उमेश शर्मा, डा बालम बिष्ट, हेम दुर्गापाल, देवेंद्र तिवारी, ग्राम प्रधान हरेंद्र असगोला, नवीन बमेठा, देवेंद्र बिष्ट, दीपक जोशी, भास्कर भट्ट, एडवोकेट बसंत जोशी समेत कई लोग मौजूद थे।

हेमा ब्यूटिक की संचालक हेमा जोशी बनी सचिव !

हेमा ब्यूटिक की संचालिका हेमा जोशी देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हल्दूचौड़ में महिला प्रकोष्ठ की निर्विरोध अध्यक्ष बनी
बता दें कि हेमा जोशी के पति भाजपा नेता व टीम मोदी सपोर्टर संध के प्रदेश अध्यक्ष हैं और नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमा जोशी का हल्दूचौड़ मुख्य बाजार में हेमा ब्यूटिक नाम से दुकान है

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button