देश-विदेशसमाचार

बिग ब्रेकिंग:- यहाँ कंपनी में धमाका होने से 9 लोगों की मौत ,3 की हालत गंभीर!

बिग ब्रेकिंग:- यहाँ कंपनी में धमाका होने से 9 लोगों की मौत ,3 लोगों की हालत गंभीर!


Hills Headline||

महाराष्ट्र(नागपुर)


महाराष्ट्र के नागपुर स्थिति एक कंपनी में रविवार सुबह धमाका होने से 9 लोगों की मौत हो गई है| नागपुर की सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के दौरान यह धमाका हुआ है| इस धमाके में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि अनेक लोग घायल बताए गए हैं| प्राप्त जानकारी अनुसार नागपुर के बाजारगांव गांव स्थित सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में धमाका हुआ है| ब्लास्ट सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के दौरान हुआ| धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है| धमाका बहुत जोरदार बताया गया है, जिसमें 9 लोगों की मौत होना बताया गया है| मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका व्यक्त की गई है| धमाके में घायल हुए लोगों में से 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है| धमाके को लेकर पुलिस ने क्या कहा नागपुर ग्रामीण एसपी हर्ष पोद्दार ने घटना से जानकारी देते हुए बताया कि ‘नागपुर के बाजारगांव में सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में धमाका होने से नौ लोगों की मौत हुई है| यह धमाका सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के समय हुआ है|’ जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संदीप पखाले के हवाले से बताया गया है कि फैक्ट्री में अधिक मात्रा में गोला-बारूद और केमिकल होने से जान-माल को ज्यादा नुकसान होने की आशंका है| विस्फोट किस स्तर का रहा और उसकी तीव्रता क्या रही इसकी जानकारी आंकलन के बाद ही सामने आ सकेगी| मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं फैक्ट्री में हुए धमाके में 6 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं| यह कंपनी नागपुर अमरावती रोड पर बाजार गांव में स्थित है| शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि विस्फोट रविवार 17 दिसंबर सुबह करीब नौ बजे हुआ| गौरतलब है कि जिस सोलर कंपनी में धमाका हुआ वह सोलर कंपनी भारत में कई कंपनियों को गोला-बारूद सप्लाई करती है|

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button