उत्तराखंडसमाचार

बागेश्वर:-4 परिवारों के 27 सदस्यों ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाया !

Hills Headline ||


बागेश्वर जनपद कपकोट के पोलिंग गांव में ईसाई धर्म से जुड़े चार परिवारों ने हिंदू धर्म अपना लिया है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सुदर्शन वाहिनी के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गांव के कालभैरव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में चारों परिवारों के 27 सदस्यों ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाया।

न्यूज सूत्र के अनुसार विहिप के जिलाध्यक्ष कैलाश गढि़या के नेतृत्व में तीनों संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने इनका स्वागत किया। सभी सदस्यों ने सरयू नदी का पावन जल लेकर स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाने का संकल्प लिया। विहिप के प्रांत सह सत्संग प्रमुख पूरन सिंह रावत ने बताया कि ईसाई धर्म अपनाने वाले सभी परिवार अनुसूचित जाति से थे। करीब चार पीढ़ी पहले उनके पूर्वजों ने ईसाई धर्म अपना लिया था।


इस मौके पर विहिप के जिला सहमंत्री तरुण सिंह कन्याल, कपकोट प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कपकोटी, बजरंग दल अध्यक्ष मनीष कपकोटी, प्रखंड मंत्री हरीश उपाध्याय सत्संग प्रमुख दीवान सिंह मेहता, बजरंग दल के जिला संयोजक विजय परिहार जी, जिला सुरक्षा प्रमुख कुलदीप सिंह नगरकोटी, सुदर्शन वाहिनी के प्रांत संगठन अध्यक्ष मनीष कपकोटी, मंत्री जगदीश सिंह गढ़िया, प्रांत धर्म प्रचारक विनोद सिंह कपकोटी, प्रवीण कपकोटी आदि मौजूद रहे।

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button