उत्तराखंडदेश-विदेशसमाचार

अल्मोड़ा -दीजिये बधाई, सालम के बेटे को गोल्ड मेडल मिला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रहीं समारोह में मुख्य अतिथि!

अल्मोड़ा -दीजिये बधाई सालम के बेटे को गोल्ड मेडल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रहीं समारोह में मुख्य अतिथि!


Hills Headline||

भुवन चंद्र जोशी !!


जैंती/ अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद के जैंती क्षेत्र के केवल जोशी को गोल्ड मेडल मिला बता दें कि श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय कि दीक्षांत समारोह में कुल 4423 उपाधियां प्रदान की गई। इस दीक्षांत समारोह में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्य अतिथि अतिथि भारत सरकार के शिक्षा तथा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति श्री मुरली मनोहर पाठक के द्वारा हुई । इस दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा जिले के जैंती तहसील के ग्राम बक्सवाड़ के रहने वाले श्री केवल जोशी को आचार्य साहित्य विषय मैं प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विश्वविद्यालय के डॉक्टर सी आर स्वामीनाथन स्वर्ण पदक गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। केवल जोशी ने अपनी इस उपलब्धि हेतु अपने माता-पिता, अपने गुरुजी श्री कीर्ति बल्लभ जोशी एवं मां बाराही देवी देवीधुरा सहृदय आभार व्यक्त किया। केवल की उपलब्धि हेतु परिवार में काफी हर्ष का माहौल है।।।

Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button