उत्तराखंडदेश-विदेशसमाचार

अल्मोड़ा:- वन पंचायत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मयोली के गणेश चंद्र  जोशी हुए सम्मानित!

https://youtube.com/@hillsheadline9979

अल्मोड़ा:- वन पंचायत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मयोली के गणेश चंद्र  जोशी हुए सम्मानित!

Hills Headline!!

मयोली, अल्मोड़ा!!

26 जनवरी 2025 (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर वन, वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित अधिकारियों / कार्मिको / वन पंचायत सरपंच / संदस्य, स्वयं सहायता समूह आदि को प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) उत्तराखण्ड महोदय द्वारा वन मुख्यालय में सम्मानित किया है। इस परिपेक्ष्य में संदर्भित पत्रों द्वारा नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किये गये थे, तद्कम में वन विभाग के विभिन्न कार्यालयों से कुल 179 अर्ह एवं पात्र अधिकारियों, कार्मिको व अन्य के नामांकन प्रस्ताव प्राप्त हुए थे ! उक्तानुसार प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण करते हुये चयन समिति द्वारा 26 जनवरी 2025 के अवसर पर सम्मानित किये गए 
इसी क्रम में वन पंचायत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए श्री धनजय मोहन HOFF द्वारा
मयोली के गणेश  चंद्र जोशी उप प्रभागीय वनाधिकारी(सेवा. नि.) , सरपंच भी सम्मानित हुए
   गणेश जोशी के सम्मान मिलने पर उन्होंने
वन विभाग का शुक्रिया किया .




गणेश जोशी के अतिरिक्त इन लोगों को भी मिला सम्मान !

भोपाल सिंह मण्डारी अध्यक्ष जैव विविधता, नंद किशोर सरपंच , भगवती सती सुरपंच पुरानी बसेडी, देवेन्द्र भट्ट वर्सिल पबेक, भरत सिंह सरपंच नगर टंगसा ,लक्ष्मण रावत, सरपंच माल बजवाड़,  प्रदीप सिंह सती सरपंच क्षेत्रपाल, , सावित्री देवी, सरपंच कमेडा, कमला अध्यक्ष स्वयं सहायता समूह को सम्मान मिला

इस दौरान  श्री विवेक पांडे  अपर प्रमुख व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे


Hills Headline

उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल हिल्स हैडलाइन का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड के कौने – कौने की खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खबरों को निष्पक्षता व सत्यता के साथ आप तक पहुंचाएं और पहुंचा भी रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज हिल्स हैडलाइन उत्तराखंड का लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बनने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button